सामान्य ज्ञान

लैबियोनाइन
27-Aug-2022 5:32 PM
लैबियोनाइन

लैबियोनाइन, मछली की एक प्रजाति है। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के स्वायत्तशासी संस्थान गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान के उत्तर-पूर्व शाखा के भूतपूर्व प्रकृति विज्ञानी लाकपा तमांग ने लैबियोनाइन मछली की नई प्रजाति की खोज की है। इस प्रजाति को स्थानीय भाषा में न्गॉप  के नाम से जाना जाता है।

लैबियोनाइन मछली की नयी खोजी गई प्रजाति न्गॉप का वंश गारा है और इसे अरुणाचल प्रदेश के उपरी सियांग जिले में बहने वाली सियांग नदी की सहायक नदी में पाया गया। न्गॉप की खोज के बारे में सर्वप्रथम जर्मनी के अंतरराष्ट्रीय जर्नल इच्थियोलॉजिकल एक्सप्लोरेशन ऑफ फ्रेशवाटर्स में हाल ही में प्रकाशित किया गया था।

लैटिन भाषा में मैग्नस का अर्थ है विशाल और डिस्कस का अर्थ है डिस्क या तश्तरी। इसे गारा मैग्नीडिस्कस से संबंधित इसलिए बताया गया क्योंकि इस प्रजाति की मछलियों में एक बड़ी डिस्क के समान संरचना पायी जाती है। यही डिस्क के समान संरचना न्गॉप के मुंह के पिछले हिस्से में भी पाई जाती है जो कि इसे पानी की तेज धारा में भी अपने-आपको स्थिर रखने में मदद करती है। गारा वंश में कुल 80 प्रजातियां पाई जाती हैं और इनमें ज्यादातर चीन, मध्य-पूर्व तथा अरब के पूर्वी हिस्से और पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्रों में पाई जाती हैं। अरुणाचल प्रदेश में गारा वंश की यह दसवीं प्रजाति है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news