ताजा खबर

मोदी @20 किताब पर संगोष्ठी में अमित शाह ने कहा....
27-Aug-2022 6:00 PM
 मोदी @20 किताब पर संगोष्ठी में अमित शाह ने कहा....

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। मोदी ञ्च20 किताब पर संगोष्ठी में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला, और कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाओं का नारा देकर सत्ता में आती रही है। देश में गरीबी तो हटी नहीं, 12 लाख करोड़ का कर्ज दे गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में देश की सुरक्षा, और महिलाओं के उत्थान पर कोई काम नहीं किया।

दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शनिवार को मोदी @20 कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी के राजनीति में 20 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी को हर व्यक्ति अलग-अलग नजरिए से देखता है। किसी को गरीबों की मदद करने वाला मसीहा, तो कोई उसे तपस्वी के रूप में देखता है। देश की युवा उन्हें मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को किताबों में समेटना संभव नहीं है। उन्हें किसी किताब में बांधकर रखा नहीं जा सकता। शाह ने कहा कि मोदी के जीवन से लोगों को प्रेरणा मिलती है। इसके लिए देश के बुद्धिजीवी वर्ग में मोदी @20 किताब के जरिए अपने विचारों को व्यक्त किया है, जो हर व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश के करोड़ों लोगों को सहायता पहुंचाया है। शौचालय बनवाकर माताओं और बहनों के सम्मान दिया। देश में विकास और गरीबों के उत्थान मोदी के विचार से ही संभव हो पाया।

श्री शाह ने बताया कि किताब में चाय वाले से पीएम बनने और संघर्ष करते हुए एक गरीब घर में जन्मे चाय बेचने वालों की कहानी जो आज हर घर के बच्चों के लिए आदर्श बन गया है। मोदी जी देश के हर एक व्यक्ति की बात को बड़ी गंभीरता से सुनते हैं। और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जुट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में ही देश के गरीब जनता को जो कभी बैंक खाते खोलने का सोच भी नहीं पाते थे। उनके लिए जनधन योजना में खाता खुलवाया। कोरोना के संकटकाल में लोगों को टीकाकरण करने के असंभव कार्य को संभव किया।

उन्होंने कहा कि मोदी ने हमेशा फैसले लिए अगर वह गलत हो जाते तो कहीं के नहीं रहते लेकिन मोदी ने देश हित में इसकी परवाह नहीं किया। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा पद नहीं रहेगा। पर मोदी जी फैसले के उद्देश्य हमेशा अपने फायदे नुकसान से ज्यादा देश हित मे लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news