सामान्य ज्ञान

वियतनाम
02-Sep-2022 11:35 AM
वियतनाम

2 सितम्बर सन 1945 ईसवी को वियतनाम गणराज्य स्वतंत्र हुआ इसलिए आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीयय दिवस घोषित किया गया है।

19वीं शताब्दी के मध्य में वियतनाम, फ्रांस के नियंत्रण में चला गया था किंतु वर्ष 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी से फ्रांस के पराजित होने के बाद जापान ने फ्रांस की कमज़ोरी का लाभ उठाते हुए वियतनाम पर अधिकार कर लिया। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति और जापान की पराजय तक यह देश जापान के ही अधिकार में रहा। इसी काल में हूची मिन्ह के नेतृत्व में भारत-चीन प्रतिरोध आंदोलन ने वियतनाम को अपने नियंत्रण में कर लिया और वियतनाम गणराज्य की स्थापना की गयी। बाद में हूची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्र्र्रपति घोषित किए गए किंतु वर्ष 1946 में फ्रांस ने दोबारा वियतनाम पर आक्रमण कर दिया जिसके बाद से वियेतनाम ने अपनी स्वाधीनता और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए पहले फ्रांसीसी और फिर अमरीकी अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में लंबा संघर्ष किया। वियतनाम की जनता के कड़े संघर्ष के आगे वर्ष 1954 में फ्रांस को और 1975 में अमरीका को पराजय का सामना करना पड़ा। 

वियतनाम  दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। करीब 86 लाख की आबादी के साथ वियतनाम दुनिया में 13 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

इस देश में 1986 में आर्थिक और राजनीतिक सुधारों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय एकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ। 2000 तक देश से प्राय: सभी देशों के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना कर ली थी। पिछले एक दशक में देश का आर्थिक विकास दुनिया में सबसे अधिक दर्ज किया गया। इन प्रयासों के क्रम में वियतनाम में 2007 में विश्व व्यापार संगठन में शामिल हुआ और 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news