सामान्य ज्ञान

मुहम्मद गोरी
02-Sep-2022 11:36 AM
मुहम्मद गोरी

मुहम्मद गौरी यानी शहाब-उद-दीन मुहम्मद गोरी 12वीं शताब्दी का अफग़़ान सेनापति था जो 1202 ई. में ग़ोरी साम्राज्य का शासक बना। सेनापति की क्षमता में उसने अपने भाई गिय़ास-उद-दीन ग़ोरी (जो उस समय सुलतान था) के लिए भारतीय उपमहाद्वीप पर ग़ोरी साम्राज्य का बहुत विस्तार किया और उसका पहला आक्रमण मुल्तान (1175 ई.) पर था। पाटन (गुजरात) के शासक भीम द्वितीय पर मोहम्मद ग़ौरी ने 1178 ई. में आक्रमण किया किन्तु मोहम्मद गोरी बुरी तरह पराजित हुआ।

 मोहम्मद ग़ोरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच तराईन के मैदान में दो युद्ध हुए। 1191 ई. मे हुए तराईन के प्रथम युद्ध मे पृथ्वीराज चौहान की विजय हुई किन्तु अगले ही वर्ष 1192 ई. मे पृथ्वीराज चौहान को तराईन के द्वितीय युद्ध में मोहम्मद ग़ौरी ने बुरी तरह पराजित किया। मोहम्मद ग़ौरी ने चंदावर के युद्ध (1194 ई.) में दिल्ली के गहड़वाल वंश के शासक जयचंद को पराजित किया। मोहम्मद गोरी ने भारत में विजित साम्राज्य का अपने सेनापतियों को सौंप दिया और वह गजऩी चला गया। बाद मे गोरी के गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुलाम राजवंश की नींव डाली।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news