सामान्य ज्ञान

गिनीज के अनोखे रिकॉर्ड
13-Sep-2022 1:00 PM
गिनीज  के अनोखे रिकॉर्ड

गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड 2015 की सूची आ चुकी है। गिनीज बुक का यह 60वां साल है।  60वीं गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की 27 लाख प्रतियां दुनिया भर में गईं। इसे छापने में कुल 2 हजार 885 टन पेपर, 811 टन गत्ता और छह लाख 77 हजार वर्ग मीटर प्लास्टिक की शीट लगी।  256 पन्ने वाली इस कताब में पंजीकृत रिकॉर्डों के सिर्फ 10 फीसदी रिकॉर्ड दर्ज हैं।  इसमें कुछ अजीबो गरीब रिकॉड्र्स भी शामिल किए गए हैं, जिसमें कुछ इस प्रकार हैं-

सबसे तेज चार पैरों वाला-  इस अनोखे कुत्ते ने अगले पंजों पर पांच मीटर की दौड़ सिर्फ 7,76 सेकंड में और पिछले पैरों पर 10 मीटर दौड़ सिर्फ 6,56 सेकंड में पूरी तक वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है।  लॉस एंजेलेस का जिफ नाम का यह कुत्ता काफी अनोखा है।

सबसे लंबी गोल्फ स्टिक-  दुनिया की सबसे लंबी गॉल्फ स्टिक 4,39 मीटर लंबी है। इसे जर्मनी के गॉल्फ खिलाड़ी कार्स्टन मास ने बनाया है और सबसे अचंभा यह कि दुनिया की सबसे लंबी स्टिक से आप सच में गॉल्फ खेल सकते हैं। बस इसके लिए आपको बहुत अच्छी आंखें चाहिए ताकि आप उससे गेंद को मार सकें।

 ग्लोबल रॉक गायक- इस बैंड ने एक साल में धरती के सभी महाद्वीपों पर कार्यक्रम दिया, अंटार्कटिक पर भी। यह कारनामा करने वाला अमेरिका का मेटालिका बैंड है। उन्होंने कहा,  जब हम पिछले साल निकले तो हमें पता नहीं था कि हम वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

सबके लिए एक डिश- पांच मीटर व्यास वाला, सात सेंटीमीटर मोटा और डेढ़ टन का यह है दुनिया का सबसे बड़ा स्पेनिश ऑमलेट तोर्तेया। 12 रसोइयों ने मिल कर इसे बास्कलैंड की राजधानी विटोरिया में बनाया। इसे बनाने में 840 किलोग्राम अंडे, 1600 किलोग्राम आलू, 30 किलोग्राम प्याज, दस किलोग्राम नमक और 150 लीटर जैतून का तेल इस्तेमाल किया गया।

आई ट्यून का रिकॉर्ड- अमेरिकी गायिका बियॉन्से ने अपने नाम वाली ही एलबम से आई ट्यून में एक नया रिकॉर्ड बनाया। पैसे देकर गाने खरीदने वाले इस प्लेटफॉर्म से तीन दिन के अंदर यह एलबम आठ लाख तीस हजार लोगों ने खरीदा। इससे बियॉन्से आई ट्यून पर अब तक सबसे तेजी से बिकने वाला एलबम बन गया है।

टोपी ही टोपी- जर्मनी के पुलिस अधिकारी आंद्रेयास स्काला के पास 231 देशों की 2 हजार 293 टोपियां और हैट्स हैं। जर्मनी के यह दीवाने कहते हैं कि सबसे मुश्किल वैटिकन की टोपी पाना था।    35 साल पहले अपने दादा की टोपी से शुरुआत हुई और अब यह विश्व रिकॉर्ड है।  

 इनसे तेज कोई नहीं- सबीने लिजिकी की बाहें मजबूत हैं। 24 साल की जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी महिला टेनिस की सबसे तेज सर्विस करने वाली महिला हैं।  उन्हें न्यूयॉर्क में इसका सर्टिफिकेट भी दिया गया।

सबसे वृद्ध- दुनिया के सबसे बूढ़े जीवित व्यक्ति 111 साल के मोमोई हैं।  वह जापान के हैं। इस उम्र में उन्हें सुनाई कम देता है लेकिन चलते फिरते हैं।  मछली खाना और पढऩा उन्हें बहुत पसंद हैं।  मोमोई कहते हैं कि उन्हें चीनी कविताएं बहुत अच्छी लगती हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news