राष्ट्रीय
यूपी : 8 साल की मासूम से रेप , आरोपी गिरफ्तार
20-Sep-2022 12:02 PM
लखनऊ, 20 सितंबर | उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के एक मकान में किराएदार के तौर पर रह रहे एक शख्स ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 24 वर्षीय विनोद के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुडंबा पुलिस ने मामले पर एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा, "रेप के दो दिन बाद बच्चे ने अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत की। माता-पिता उसे एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने माता-पिता को बताया गया कि बच्चे के साथ रेप किया गया है। परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।"
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (आईएएनएस)|