ताजा खबर

मुख्यमंत्री के वादे याद दिलाने मुख्य सचिव जैन से मिले मंत्रालयीन संघ के नेता
22-Sep-2022 9:12 PM
मुख्यमंत्री के वादे याद दिलाने मुख्य सचिव जैन से मिले मंत्रालयीन संघ के नेता

नया रायपुर, 22 सितंबर। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाक़ात कर मुख्यमंत्री के वादे याद दिलाए। संघ ने मुख्य सचिव जैन से कहा कि 13 अगस्त को सीएम बघेल ने मंत्रालय कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही सातवें वेतनमान की लंबित किश्त, महँगाई भत्ता एरियर और गृह भाड़ा भत्ता पुनरीक्षित किया जाएगा। इस आश्वासन पर ही मंत्रालय संघ ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया था। इसलिए इन माँगों को तत्काल पूरा किया जाये। श्री जैन ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आख़िरकार सारे कर्मचारी अधिकारी आम जनता के प्रति जवाहदेह हैं इसलिए मंत्रालय संघ का निर्णय सराहनीय है और संघ को किये गये वादों को शीघ्र पूरा किया जायेगा।

इसके अलावा संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ने मंत्रालयीन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से भी मुख्य सचिव से अवगत कराया। राजपूत ने अलग अलग विषयों का ज्ञापन भी मुख्य सचिव को सौंपा जिस पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमे मंत्रालय के सेटअप पुनरीक्षण, सहायकों के पदनाम परिवर्तन, चतुर्थ श्रेणी के भत्तों में बढ़ोत्तरी, तत्काल डीपीसी और पदोन्नति करने, मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण का मॉड्यूल बनाकर तत्काल प्रशिक्षण सत्र प्रारम्भ करने की मांग प्रमुख रही।

मुख्य सचिव ने वित्त सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को निर्देशित कर शेष मांगों को पूर्ण करवाने आश्वस्त किया।

संघ के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक तीरथ लाल सेन, संयुक्त सचिव मनोज साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू, सदस्यद्वय उमेश एवं विष्णु मोंगराज, दिनेश ठाकुर शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news