राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में एंट्री, भरेंगे नामांकन
29-Sep-2022 1:32 PM
दिग्विजय सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में एंट्री, भरेंगे नामांकन

नई दिल्ली, 29 सितंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह शुक्रवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे.

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए फॉर्म लेने आया था. मैं कल 11 से 3 बजे के बीज अपना नामांकन भरूंगा.”

इस बयान के साथ ही उन कयासों की पुष्टि हो गई है जिसमें कहा जा रहा था कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद के दावेदार होंगे.

बीते सप्ताह से कांग्रेस में अध्यक्ष पद और राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर सियायी घमासान जारी है.
अब तक क्या हुआ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं माना जा रहा है कि वह गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात कर करेंगे.
दिल्ली पहुंचकर अशोक गहलोत ने कहा, ''राहुल गांधी देश में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती तानाशाही प्रवृत्ति को लेकर चिंतित हैं. कांग्रेस में हम सभी इस बात को लेकर चिंता में हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है. इससे निपटना हमारे लिए ज़्यादा ज़रूरी है. अंदरूनी राजनीति चलती है, हम इसे सुलझा लेंगे.'

''हम कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व काम करते हैं. इसके आधार पर आगे फ़ैसले लिए जाएंगे. मीडिया को देश के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. लेखकों और पत्रकारों को देश-विरोधी बताकर जेल भेजा जा रहा है. हम उनके लिए चिंतित हैं.''
इससे पहले अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा था लेकिन चर्चा थी कि अशोक गहलोत अगर कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालते हैं तो सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. इसे लेकर विधायकों के एक बड़े वर्ग ने विरोध किया और ये ममला बढ़ता गया.

हालांकि, अशोक गहलोत इस रेस से बाहर हैं या नहीं इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. (bbc.com/hindi)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news