सामान्य ज्ञान

द फोर ऑवर वर्क वीक
29-Sep-2022 5:43 PM
द फोर ऑवर वर्क वीक

द फोर ऑवर वर्क वीक- एस्केप 9-5, लिव एनीव्हेयर, एंड जॉइन द न्यू रिच , वर्ष 2007 की अमेरिकी लेखक, शैक्षिक कार्यकर्ता और उद्यमी टिमोथी फैरिस द्वारा रचित पुस्तक है। यह पुस्तक न्यूयॉर्क टाइम्स सर्वश्रेष्ठ विक्रेता सूची में चार वर्षों तक रही और 35 भाषाओं में अनुदित की गई एवं इसकी विश्वभर में 13 लाख 50 हजार से अधिक प्रतिलिपियां विक्रय की गईं। हालांकि  प्रकाशकों ने इस पुस्तक को प्रकाशित करने से पूर्व 26 बार अस्वीकार किया था।

 फैरिस ने अपनी खेल पोषण पूरक कंपनी ब्रेनक्विकन में 14-घण्टे काम करते हुए द फोर ऑवर वर्क वीक में प्रस्तुत विचारों का विकास किया। समय की कमी और अधिक काम से परेशान फैरिस ने यूरोप में तीन-सप्ताह का विराम अवकाश लिया।  इस दौरान उन्होंने यूरोप, एशिया और दक्षिण अमेरिका की यात्रा करते हुए फैरिस ने आभासी सहायकों के दैनिक कार्य, बाहरी स्रोत से कम सम्पर्क और दिन में केवल एक बार ई-मेल जांचने के बुद्धिसंगत निर्णय विकसित किए।  एक समान जीवन शैली को व्यक्तिगत रूप से छोड़ते हुए उन्होंने पुस्तक की उत्पत्ति की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news