ताजा खबर
दिसंबर 2023 तक पूरे देश में शुरू हो जाएगी जियो की 5जी सेवा : अंबानी
01-Oct-2022 1:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नयी दिल्ली, 1 अक्टूबर अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अगले साल दिसंबर तक पूरे देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर देगी।
जियो इस महीने के अंत तक 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी करने की कवायद में जुटी है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 के कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि जियो 5जी की वहनीय सेवाएं शुरू करेगी और दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे