ताजा खबर

आकाश शर्मा सर्वाधिक मतों से युकां अध्यक्ष चुने गए
01-Oct-2022 3:53 PM
आकाश शर्मा सर्वाधिक मतों से युकां अध्यक्ष चुने गए

पेमशीला महासचिव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर ।
एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष आकाश शर्मा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोनू अवस्थी को मात दी।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए आकाश शर्मा और मोनू अवस्थी के बीच मुकाबला  था। आज की गिनती में करीब 12 लाख वोट या तो रद्द किए गए या संदेहास्पद माने गए हैं। इनकी गिनती नहीं हुई।

प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों  की घोषणा की गई। प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए आकाश शर्मा 514374 और मोनू  अवस्थी 168815 वोट मिल।

इसी तरह से रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, समीर भट्ट रायपुर दक्षिण विधानसभा, आजाद वर्मा पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष, उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष बने पलाश मल्होत्रा, सजल चंद्राकर बने रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष। आकाश शर्मा अब तक सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले अध्यक्ष बने। अब तक ये रिकार्ड हरियाणा के अध्यक्ष के नाम पर था, जिन्होंने दो लाख वोट से जीते थे। फाइनल टैली में आकाश शर्मा को ने 3,86000 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कांकेर जिले में आकाश खेमे के अमन मंडावी कोंडागांव में मोहन मरकाम के समर्थकों का दबदबा रहा है। पितांबर नाग जिला अध्यक्ष, पेमशीला मंडावी प्रदेश महासचिव चुनी गई। पेमशीला को अजा वर्ग के सर्वाधिक वोट मिले। प्रदेश महामंत्री के पद पर भावेश शुक्ला, सोमू शर्मा, आदित्य सिंह भी बड़े अंतर से जीते हैं। केशकाल विधानसभा में अमीन मेमन के समर्थक, संजय मरकाम विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news