सामान्य ज्ञान
नाइजेरिया
01-Oct-2022 5:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
1 अक्तूबर सन 1960 ईसवी को नाइजेरिया, ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 15वीं शताब्दी में पुर्तगाल और बाद की शताब्दियों में ब्रिटेन का नाइजेरिया पर अधिकार रहा। 17वीं शताब्दी में यह देश व्यापारिक केंद्रों में गिना जाता था। 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में ब्रिटेन ने इस देश पर पूर्ण अतिग्रहण कर लिया किंतु कुछ वर्षों के बाद नाइजेरिया ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा करते हुए राष्ट्रंडल का सदस्य बन गया। ॉवर्ष 1960 इस देश की जनता ने एक जनमत संग्रह में इस देश के ब्रिटेन से पूर्णरूप से स्वतंत्रत होने के पक्ष में वोट डाले। यह देश अफ्रीक़ा महाद्वीप के पश्चिम में अटलांटिक महासागर के किनारे स्थित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे