राष्ट्रीय

हम देश में ‘दो भारत’ स्वीकार नहीं करेंगे - राहुल
07-Oct-2022 4:46 PM
 हम देश में ‘दो भारत’ स्वीकार नहीं करेंगे - राहुल

मांड्या (कर्नाटक), सात अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपतियों की कर्जमाफी और किसानों की आत्महत्या से जुड़े मुद्दे उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि एक देश में च्च्दो भारतज्ज् स्वीकार्य नहीं है।

च्च्भारत जोड़ो यात्रा च्च् के 30वें दिन राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने दोपहर तक 10 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। विश्राम के बाद अपराह्न में वे फिर से पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने यहां समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने ट्वीट किया, कल मैं एक महिला से मिला, उनके किसान पति ने 50,000 रूपये के कजऱ् के कारण आत्महत्या कर ली। एक भारत: पूंजीपति मित्रों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कजऱ् और करोड़ों की कजऱ्माफ़ी। दूसरा भारत: अन्नदाताओं को 24 प्रतिशत ब्याज पर कजऱ् और कष्टों से भरी जि़ंदगी।

कांग्रेस नेता ने कहा, च्च्एक देश में ये ‘दो भारत’, हम स्वीकार नहीं करेंगे।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं थी और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की थी।

राहुल गांधी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी दूरी तय करेंगे।

कांग्रेस का मानना है कि यह यात्रा उसके लिए संजीवनी का काम करेगी। (भाषा)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news