मनोरंजन
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर बेटी के माता-पिता बने
12-Nov-2022 8:19 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 12 नवंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर शनिवार को एक बच्ची के माता-पिता बने।
अभिनेता के एक करीबी ने पीटीआई-भाषा को बच्ची के जन्म की जानकारी दी।
2016 में शादी करने वाले इस जोड़े ने अगस्त में गर्भावस्था की सूचना साझा की थी। ग्रोवर (40) और बसु (43) ने 2015 की फिल्म ‘अलोन’ में एक साथ काम किया था। वे हाल ही में वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आए थे।
बसु को 'राज', 'जिस्म', 'कॉरपोरेट', 'रेस' और 'बचना-ए-हसीनों' जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जबकि लोकप्रिय टीवी स्टार ग्रोवर ने 'दिल मिल गए' और 'कुबूल है' शो में अभिनय किया है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे