सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट शीट 15 नवंबर
15-Nov-2022 6:19 PM
  हर दिन हॉट शीट 15 नवंबर

 1. दक्षिण अफ्रीका के बाद, भारत का स्थान एचआईवी एड्स के मामले में कौन सा है?

(अ) दूसरा (ब) तीसरा (स) चौथा (द) पांचवीं

2. बीमारियों का विश्व में भारत का हिस्सा है?

(अ) 1/2 (ब) 1/3 (स) 1/4 (द) 1/5

3. बालू का निर्माण किस प्रक्रिया के तहत  होता है?

(अ) अपघर्षण से (ब) सन्निघर्षण से (स) घुलन क्रिया से (द) अपवाहन से

4. निम्नलिखित में से किसे अग्नि वृत्त कहा जाता है?

(अ) परि-प्रशांत महासागरीय पेटी (ब) हिंद महासागरीय पेटी (स) अंध महासागरीय पेटी (द) आर्कटिक पेटी

5. वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत को क्या  कहते हैं?

(अ) ओजोन मंडल (ब) आयन मंडल (स) क्षोभ मंडल (द) समताप मंडल

6. वर्तमान भूतकाल की कुंजी है- किसने कहा है?

(अ) डब्ल्यू. डी. थॉर्नबरी (ब) जेम्स हटन (स) आर. जे. स्माल (द) एस. शुंम

7. गंगा नौगम्य है?

(अ) हरिद्वार और कानपुर के मध्य (ब) इलाहाबाद और वाराणसी के मध्य (स) पटना और कोलकाता के मध्य (द) इलाहाबाद और हल्दिया के मध्य

8. वर्तमान जिम कार्बेट नेशनल पार्क, जिसकी स्थापना 1936 में हुई है, का पूर्ववर्ती नाम था?

(अ) गढ़वाल नेशनल पार्क (ब) हैली नेशनल पार्क (स) रामगंगा नेशनल पार्क (द) हैप्पी नेशनल पार्क

9. विशेष आहरण अधिकार निम्नलिखित में से किससे  संबंधित है?

(अ) भारतीय स्टेट बैंक से (ब) भारतीय रिजर्व बैंक (स) विश्व बैंक से (द) अंतर्राष्टï्रीय मुद्रा कोष से

10. तनिष्क नाम के वाणिज्यिक उपक्रम किस औद्योगिक समूह से सम्बद्घ है?

(अ) टाटा (ब) ओबराय (स) बियानी (द) तांति

11. किस ग्रह के चारों ओर स्पष्टï वलय हंै?

(अ) शुक (ब) शनि (स) बुध (द) पृथ्वी

12. डीपीटी दवाई एक बच्चे को किस बीमारी के बचाव के लिए  दी जाती है?

(अ) पोलियो, चेचक, डिफ्थीरिया को रोकने हेतु (ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (स) चेचक, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (द) पोलियो टिटनेस, कुकुरखांसी को रोकने हेतु

13. छठी शताब्दी ई.पू. के किस महाजनपद की राजधानी का नाम महाभारत एवं पुराणों में ‘मालिनी’ मिलता है?

(अ) कौशल (ब) संभुतर (स) अश्मक (द) अंग

14. छठी शताब्दी ई. पू. में राजतंत्र थे?

(अ) अंग, मगध, वत्स, वज्जि (ब) कौशल, चेदि, काशी, वज्जि (स) अंग, मगध, कुरु, मल्ल (द) अंग, मगध, काशी, कौशल

15. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य आठ राज्यों का संघ था?

(अ) मगध (ब) काशी (स) वज्जि (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

16. बौद्घ धर्म दो शाखाओं में बंट गया- हीनयान तथा महायान। महायान समर्थकों के अनुसार?

(अ) बुद्घ की भक्ति करने से निर्वाण प्राप्त हो सकता है (ब) बुद्घ के विचारों को मापने से निर्वाण प्राप्त हो सकता है (स) अ और ब दोनों  (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

17. नवंबर 1309-10 ई. में मलिक काफूर के नेतृत्व में सुल्तान की सेनाओं ने वारंगल के शासक को परास्त कर दिया। तेलंगाना पर शासन करने वाला प्रतापरुद्रदेव किस वंश का था?

(अ) यादव वंशी (ब) काकतीय वंशी (स) ब्राह्मïणवंशीय (द) इनमें से कोई नहीं

18. भक्ति संस्कृति का भारत में पुनर्जन्म हुआ?

(अ) वैदिक काल में (ब) दसवी शताब्दी ईस्वी में (स) बारहवीं शताब्दी ईस्वी में (द) पंद्रहवीं और सोलहवीं शताब्दी ईस्वी में

19. मोती मुख्य रूप से बना होता है?

(अ) कैल्शियम ऑक्जेलेट (ब) कैल्शियम सल्फेट (स) कैल्शियम कार्बोनेट (द) कैल्शियम ऑक्साइड

20. प्रसिद्घ अंगुलियोंनुमा झील क्षेत्र कहां स्थित है?

(अ) ऑस्ट्रेलिया में (ब) आस्ट्रिया में (स) संयुक्त राज्य अमेरिका में (द) ब्रिटेन में

21. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया, वह थी?

(अ) हिंद केसरी (ब) केसर-ए-हिंद (स) रायबहादुर (द) राइट ऑनरेबल

22. जनजातीय लोगों के संबंध में आदिवासी शब्द का प्रयोग किया था?

(अ) महात्मा गांधी ने (ब) ठक्कर बापा ने (स) ज्योतिबा फूले ने (द) बी.आर. अंबेडकर ने

23. वनों के अंतर्गत वन भूमि का सर्वाधिक प्रतिशत भारत के किस राज्य में है?

(अ) मिजोरम (ब) मेघालय (स) अरुणाचल प्रदेश (द) हिमाचल प्रदेश

24. देश में नेशनल रूरल हेल्थ मिशन की शुरुआत 12 अप्रैल, 2005 को हुई और विस्तृत कार्यान्वयन ढांचे की मंजूरी कब दी गई?

(अ) जुलाई-2006 (ब) जुलाई-2007 (स) जुलाई-2008 (द) इनमें से कोई नहीं

25. नेशनल ई गवर्नेस प्लान के अंतर्गत एस.डब्ल्यू.ए.एन. है?

(अ) स्टेट वाइस एरिया नेटवर्क (ब) सिस्टम्स वाइड एरिया नेटवर्क (स) स्टेट वाइज एरिया नेटवर्क (द) सिस्टम्स वाइज एरिया नेटवर्क

26. पीसो किस देश की मुद्रा का नाम है?

(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका

27. देश में जननी सुरक्षा योजना कब से शुरू की गई?

(अ) 12 अप्रैल, 2005 (ब) 12 अप्रैल, 2006 (स) 12 अप्रैल, 2007 (द) इनमें से कोई नहीं

 ---

सही जवाब- 1.(अ) दूसरा, 2.(द) 1/5, 3.(ब) सन्निघर्षण से, 4.(अ) परि-प्रशांत महासागरीय पेटी, 5.(ब)आयन मंडल, 6.(ब)जेम्स हटन, 7.(द) इलाहाबाद और हल्दिया के मध्य, 8.(ब)हैली नेशनल पार्क, 9.(द)अंतर्राष्टï्रीय मुद्रा कोष से, 10.(अ) टाटा, 11.(ब) शनि, 12.(ब)डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु, 13.(द) अंग, 14.(द)अंग, मगध, काशी, कौशल, 15.(स) वज्जि, 16.(अ) बुद्घ की भक्ति करने से निर्वाण प्राप्त हो सकता है, 17.(ब) काकतीय वंशी, 18.(द)पंद्रहवीं और सोलहवीं शताब्दी ईस्वी में, 19.(स) कैल्शियम कार्बोनेट, 20.(स) संयुक्त राज्य अमेरिका में, 21.(ब) केसर-ए-हिंद, 22.(ब) ठक्कर बापा ने, 23.(अ) मिजोरम, 24.(अ) जुलाई-2006, 25.(स) स्टेट वाइज एरिया नेटवर्क, 26.(अ) क्यूबा, 27.(अ) 12 अप्रैल, 2005।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news