ताजा खबर

बाल गृह का कर्मचारी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार: पांच और लड़कियों ने लगाये यौन शोषण के आरोप
27-Nov-2022 9:44 PM
बाल गृह का कर्मचारी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार: पांच और लड़कियों ने लगाये यौन शोषण के आरोप

नासिक (महाराष्ट्र), 27 नवंबर। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक निजी बाल गृह के निदेशक को 14 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने को लेकर गिरफ्तार किये जाने के कुछ दिनों बाद पांच और लड़कियों ने अपना यौन शोषण होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली घटना 13 अक्टूबर को महसरुल स्थित बाल गृह में हुई थी और इस सिलसिले में 28 वर्षीय निदेशक को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को पीड़िता द्वारा पुलिस में एक शिकायत देने के बाद यह प्रकरण प्रकाश में आया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी जबरन 14 वर्षीय पीड़िता को भवन के पार्किंग वाले इलाके में टिन से बने एक अस्थायी कमरे में ले गया, उसे मोबाइल फोन पर एक अश्लील वीडियो क्लिप दिखाई और इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत बलात्कार व अन्य आरोपों में एक मामला दर्ज किये जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच और लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनका यौन शोषण किया है। उनकी मेडिकल जांच कराई गई है और रिपोर्ट का इंतजार है। हमने भवन के मालिक का बयान दर्ज किया है, जहां यह केंद्र संचालित किया जा रहा था।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news