ताजा खबर

जम्मू में मौसमी विक्षोभ, बस्तर में तापमान बढ़ेगा, ठंड में आएगी कमी
29-Nov-2022 5:35 PM
जम्मू में मौसमी विक्षोभ, बस्तर में तापमान बढ़ेगा, ठंड में आएगी कमी

रायपुर, 29 नवंबर। प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। सभी प्रमुख जिले 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान पर है जो सामान्य से भी कम है। बीते 24 घंटे के दौरान कवर्धा में 8.2और कोरिया में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले कुछ दिनों में ठंड में कमी आ सकती है‌‌। इसकी वजह बताते हुए मौसम विभाग ने कहा कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके कारण क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है, परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल छाए हुए हैं ।

एक पश्चिमी विक्षोभ 1 दिसंबर को जम्मू कश्मीर को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा में बाधा आने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में कल बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना है। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।प्रदेश के बस्तर संभाग में 3 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news