ताजा खबर

पुलिस कार्रवाई से भयभीत आईपीएल सटोरिया और महादेव पैनलिस्ट सतनाम सिंह ने किया सरेंडर
29-Nov-2022 7:39 PM
पुलिस कार्रवाई से भयभीत आईपीएल सटोरिया और महादेव पैनलिस्ट सतनाम सिंह ने किया सरेंडर

भिलाई नगर, 29 नवंबर। दुर्ग जिले में महादेव ऐप द्वारा आनलाईन बेटिंग कराने वाले वैशाली नगर के सटोरिए कड़ी कार्रवाई के डर से आज एसपी दुर्ग के समक्ष खुद को सरेंडर कर दिया है। 

एसपी दुर्ग डाॅ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि 22 अक्टूबर को पकडे़ गए 9 आरोपियों से जानकारी मिली थी कि यह पैनल सतनाम सिंह का था। आरोपी तभी से फरार था। उसके द्वारा हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में अवैध रूप से महादेव ऐप में ऑनलाईन बेटिंग करवाई जाती थी। आरोपी मुकेश कुमार, दीपक एवं श्रीकांत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 नग लैपटॉप मय चार्जर, 9 मोबाईल, 1 हिसाब किताब रजिस्टर बरामद किया गया था। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ करने पर शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की संलिप्तता प्रकरण में होने की जानकारी प्राप्त हुयी थी। सतनाम सिंह की पतासानी दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दबिश देकर पता तलाश किया जा रहा था। जिससे आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने अपने परिवार से मिलने जुलने न आ पाने से अत्यधिक परेशान हो गया था। पुलिस के अत्यंत दबाव के कारण आरोपी सतनाम सिंह दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए विवश हो गया। आरोपी के कब्जे से 2 नग मोबाईल फोन बरामद कर जब्त किया गया है। अग्रिम कार्यावाही चौकी स्मृति नगर से की जा रही है। आरोपी सतनाम सिंह (43 वर्ष) सड़क नम्बर-5 शांति नगर भिलाई निवासी है। वह पूर्व में भी आईपीएल सट्टा में पकड़ा जा चुका है।


अन्य पोस्ट