ताजा खबर

बलात्कारियों का बचाव भाजपा का चरित्र बन गया है-- मरकाम
29-Nov-2022 7:42 PM
बलात्कारियों का बचाव भाजपा का चरित्र बन गया है-- मरकाम

रायपुर, 29 नवम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के अपराधी भानुप्रतापपुर ब्रम्हानंद नेताम के बचाव में भाजपा कानून का मखौल उड़ा रही है। झारखंड पुलिस ने अपराधी ब्रम्हानंद को नोटिस भेजकर कांकेर थाना बुलाया था लेकिन बेशर्मीपूर्वक भाजपा बचाव में प्रतिनिधिमंडल लेकर थाने गयी थी। जैसे ब्रम्हानंद ने मासूम बच्ची के साथ दुराचार कर कोई गुनाह नहीं किया है। ऊपर से भाजपाईयों की बेशर्मी भरा फरमान कि ब्रम्हानंद 8 दिसंबर के बाद पुलिस के समक्ष हाजिर होगा।

 मरकाम ने कहा कि एक ऐसी पार्टी जो केंद्र सरकार में बैठी है और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है, आज केवल एक विधानसभा उपचुनाव ने उस पार्टी के शराफत के चोले को निकाल फेंका है। भाजपा ब्रह्मानंद नेताम के बचाव में जितना ज्यादा खुलकर सामने आ रही है उतनी ही ज्यादा जनता की नजरों में गिरती जा रही है। खुद को संस्कारी पार्टी बताने वालों का नकली चरित्र केवल छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि पूरा देश देख रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा की इस बलात्कारी मानसिकता का जवाब -23 के विधानसभा  और -24 लोकसभा चुनाव में भी देगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news