ताजा खबर

भानुप्रतापपुर में हार के बाद भाजपा में फिर होगा बदलाव-‌शुक्ला
29-Nov-2022 7:45 PM
भानुप्रतापपुर में हार के बाद भाजपा में फिर होगा बदलाव-‌शुक्ला

रायपुर, 29 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भानुप्रतापपुर में हार के बाद एक बार फिर से भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष, प्रभारी बदल दिये जायेंगे। भाजपा का रिकार्ड रहा है जब-जब भाजपा चुनाव हारती है अपने अध्यक्ष को बदल देती है। 2018 में भाजपा विधानसभा का चुनाव तीन चौथाई बहुमत से हारी  धर्मलाल कौशिक को हटा कर विक्रम उसेंडी को अध्यक्ष अनिल जैन को हटाकर पुरंदेश्वरी को प्रभारी बना दिया गया। चित्रकोट और दंतेवाड़ा का चुनाव हार गयी तब भाजपा ने उनको भी हटा कर विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बना दिया। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव के साथ नगरीय निकाय में बुरी तरह पराजित हो गयी तब विष्णुदेव साय को हटाकर अरूण साव को अध्यक्ष बना दिया गया। अबकी बार प्रभारी के साथ नेता प्रतिपक्ष भी बदल दिया गया, धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष बनाये गये है तथा प्रभारी ओपी माथुर बनाये गये है। इनके नेतृत्व में भाजपा अंतागढ़ चुनाव लड़ रही है जहां पर उसकी पराजय होना तय है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भानुप्रतापपुर में कांग्रेस अपने सरकार के 4 साल के कामों तथा अपने संगठन की मजबूती के दम पर चुनाव जीत रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों और आदिवासियों के हितों में किये गये कामों के कारण जनता को कांग्रेस के प्रति भरोसा और बढ़ा है। इसलिये कांग्रेस उपचुनाव जीतेगी। भाजपा के पास वहां कोई मुद्दा नहीं ऊपर से बलात्कारी ब्रम्हानंद को प्रत्याशी बनाया है। जैसे ही परिणाम आयेंगे उसके साथ ही दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भाजपाईयों को नया प्रभारी, नया अध्यक्ष और नया नेता प्रतिपक्ष मिल जायेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news