सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 2 दिसंबर
02-Dec-2022 5:43 PM
हर दिन हॉट सीट 2 दिसंबर

1. गाय-भैंस के दूध में कौन से तत्व कम मात्रा में होते हैं?

(अ) लोहा एवं तांबा लवण (ब) सोडियम एवं पोटेशियम लवण (स) कैल्शियम एवं फास्फोरस लवण (द) सभी लवण

2. गाय के दूध का कार्बोहाइड्रेट क्या कहलाता है?

(अ) सुक्रोज (ब) ग्लूकोज (स) लैक्टोज (द) फ्रुक्टोज

3. दोपहर के 12 बजे किस दिशा में इंद्रधनुष दिखाई होता है?

(अ) पश्चिम में (ब) दक्षिण में (स) पूर्व में (द) यह नहीं देख सकते

4. निकट दृष्टि दोष को किस प्रकार ठीक किया जाता है?

(अ) उत्तल लेंस प्रयुक्त करके (ब) अवतल लेंस प्रयुक्त करके (स) समतल-अवतल लेंस प्रयुक्त करके (द) समतल कांच प्रयुक्त करके

5. जब लाल, नीले तथा हरे प्रकाश का पुंज का एक स्थान पर पड़ता है, तब प्रकाश का रंग क्या हो जाता है?

(अ) बैंगनी (ब) लाल (स) पीला (द) सफेद

6. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?

(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना

7. तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती, क्योंकि?

(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है (ब) भाप शरीर के भीतर घुस जाता है (स) भाप में अधिक मारक क्षमता है (द) भाप हल्का होता है

8. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?

(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों घटते हैं (द) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं

9. इंसुलिन को प्रयोगशाला बनाने में सफलता किसने प्राप्त की?

(अ) एफ बैटिंग (ब) आइजकमैन (स) लेनेक (द) स्टर्जन

10. कार्बुरेटर का आविष्कार किसने किया?

(अ) जान हेरिसन (ब) फ्रीज ग्रीन (स) पिक्सी (द) डैमलर

11. इलेक्ट्रिक प्रेस का आविष्कार किसने किया?

(अ) व्हीलर (ब) एडीसन (स) सीली (द) जेनेब्रो गामे

12. भारत में मंत्रियों की नियुक्ति की प्रक्रिया क्या है?

(अ) राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की मंत्रता पर करेगा (ब) प्रधानमंत्री, राष्टï्रपति की मंत्रणा पर करेगा (स) लोकसभा की स्वीकृति में प्रधानमंत्री करेगा (द) प्रधानमंत्री करेगा

13. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा स्पष्टï कर दिया गया है कि राष्ट्रपति, केन्द्रीय  मंत्रिमंडल की सलाह मानने के लिए बाध्य है?

(अ) 42 वें (ब) 64 वें (स) 44 वें (द) 62 वें

14. निम्नलिखित में से कौन उर्वशी के रचनाकार हैं?

(अ) प्रेमचंद (ब) किशन चंदर (स) फणीश्वर नाथ रेणु (द) रामधारी सिंह दिनकर

15. महादेवी वर्मा की किस कृति पर उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?

(अ) चंद्रकांता (ब) वेटिंग फॉर महात्मा (स) यामा पर (द) इनमें से कोई नहीं

16. प्रकृति में सबसे सशक्त बल कौन सा है?

(अ) वैद्युत बल (ब) गुरुत्वीय बल (स) नाभिकीय बल (द) चुंबकीय बल

17. आपेक्षिकता सिद्घांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सदा एकसमान रहता है?

(अ) किसी वस्तु की लंबाई (ब) समय (स) आकाश (द) प्रकाश का वेग

18. इंटिग्रल कोच फैक्टरी स्थित है?

(अ) चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल (ब) वाराणसी, उत्तरप्रदेश (स) जमशेदपुर, झारखंड (द) पेरंबूर, तमिलनाडु

19. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सेवन सिस्टर्स का सदस्य है?

(अ) पश्चिम बंगाल (ब) त्रिपुरा (स) उड़ीसा (द) बिहार

20. एक्स किरणों की खोज किसने की थी?

(अ) गोल्डस्टीन (ब) थॉमसन (स) रोन्टजन (द) विएन

21. गैस का घनत्व निम्र में से किस स्थिति में अधिकतम होता है?

(अ) कम तापमान, कम दाब पर (ब) कम तापमान, उच्च दाब पर (स)उच्च तापमान, कम दाब पर (द) उच्च तापमान, उच्च दाब पर

22. लोकसभा में अध्यक्ष के मत को क्या कहा जाता है?

(अ) निर्णायक मत (ब) ध्वनि मत (स) प्रत्यक्ष मत (द) अप्रत्यक्ष मत

23. वह यूनानी क्लासिक कौन सा है, जिसका अनुवाद गांधीजी ने गुजराती में किया था?

(अ) प्लेटो का रिपब्लिक (ब) प्लेटो का डायलॉग्ज (स) अरस्तु का पॉलिटिक्स (द) अरस्तू का निकोमैकियन ऐथिक्स

24. शीतल देशों में सर्दी के मौसम में पाइप लाइनें प्राय: फट जाती हैं, क्योंकि?

(अ) पानी जम जाता है और उसका आयतन बढ़ जाता है (ब) बर्फ का तापमान पानी के तापमान से कम होता है (स) पाइप लाइनों का आयतन कम हो जाता है (द) जमने के कारण पाइप लाइनों का प्रसार होता है

25. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी कौन है?

(अ) शिवालिका श्रेणी (ब) निम्न हिमालय (स) वृहत हिमालय श्रेणी (द) धौलाधर श्रेणी

26. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?

(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि

27. निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य की सर्वाधिक लंबी तटरेखा है?

(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) तमिलनाडु

28. निम्नलिखित में से कौन सी जगह दियासलाई, पटाखे और प्रिंटिंग के लिए विख्यात है?

(अ) चिंगलपुर (ब) चेन्नई (स) शिवाकाशी (द) नेवेली

----

सही जवाब- 1.(अ) लोहा एवं तांबा लवण, 2.(स) लैक्टोज, 3.(द) यह नहीं देख सकते, 4.(ब) अवतल लेंस प्रयुक्त करके, 5.(द) सफेद, 6.(स) तापमान को स्थिर रखना, 7.(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है, 8.(अ)क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 9.(अ)एफ बैटिंग, 10.(द)डैमलर,12.(अ) राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की मंत्रता पर करेगा, 13.(अ)42 वें, 14.(द) रामधारी सिंह दिनकर, 15.(स) यामा पर 16.(स)नाभिकीय बल, 17.(द)प्रकाश का वेग, 18.(द)पेरंबूर, तमिलनाडु, 19.(ब)त्रिपुरा, 20.(स) रोन्टजन, 21.(ब) कम तापमान, उच्च दाब पर, 22.(अ) निर्णायक मत, 23.(अ) प्लेटो का रिपब्लिक, 24.(अ)पानी जम जाता है और उसका आयतन बढ़ जाता है, 25.(स)वृहत हिमालय श्रेणी, 26.(स) अजंता, 27.(अ) गुजरात, 28.(स) शिवाकाशी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news