सामान्य ज्ञान

फिनलैंड
06-Dec-2022 5:17 PM
फिनलैंड

फिऩलैंड, आधिकारिक तौर पर फिऩलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे स्थित है, जबकि फिनलैंड खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया स्थित है। देश की राजधानी हेलसिंकी है।

लगभग 53 लाख की आबादी वाले इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और जनघनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। देश में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फि़निश है, वहीं देश की 5.5 प्रतिशत आबादी की मातृभाषा स्वीडिश है।

फिनलैंड ऐतिहासिक रूप से स्वीडन का एक हिस्सा था और 1809 से रूसी साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वायत्त ग्रैंड डची था। रूस से गृहयुद्ध के बाद 1917 में फिऩलैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की। फिनलैंड 1955 में संयुक्त राष्ट्र संघ में, 1969 में ओईसीडी, और 1995 में यूरोपीय संघ और यूरोजोन में शामिल हुआ। एक सर्वेक्षण में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संकेतकों के आधार पर फिनलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक स्थिर देश करार दिया गया है।

6 दिस्म्बर सन 1917 ईसवी को फिनलैंड को रुस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली। रुस का पड़ोस फिनलैंड के अधिकारियों के लिए सदैव चिंता का कारण रहा, इस प्रकार से कि 12वीं ईसवी शताब्दी में इन अधिकारियों ने स्वेडन से रुस के मुक़ाबले में सहायता मांगी किंतु स्वेडन ने फिनलैंड का अतिग्रहण कर लिया। सन 1721 हमें रुस ने फिनलैंड के कुछ भाग पर अधिकार कर लिया।

1901 में फिनलैंड में संसद बहाल हुई अंतत: 1917 में रुस में क्रान्ति आने और रुसी सेना के फिनलैंड से निकल जाने के बाद इस देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषा की। 3 लाख 38 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला देश फिऩलैंड उत्तरी योरोप में रुस, स्वेडन और नार्वे के पड़ोस में स्थित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news