अंतरराष्ट्रीय

रूस और अमेरिका के बीच कैदियों की अदला-बदली : ब्रिटनी ग्रिनर स्वदेश लौटीं
09-Dec-2022 8:14 PM
रूस और अमेरिका के बीच कैदियों की अदला-बदली : ब्रिटनी ग्रिनर स्वदेश लौटीं

सैन एंटोनियो (अमेरिका), 9 दिसंबर (एपी)। अमेरिका और रूस के बीच कैदियों की अदला-बदली के बाद अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्रिनर शुक्रवार को स्वदेश पहुंची। वह लगभग 10 महीने से रूसी कैद में थी।

दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत रूस ने ग्रिनर को हथियार कारोबारी विक्टर बाउट के बदले रिहा किया गया है। हालांकि, अमेरिका अन्य अमेरिकी नागरिक पॉल व्हीलेन को छुड़ाने में असफल रहा है, जो गत चार साल से कैद में है।

ग्रिनर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हैं और ‘बायलर यूनिवर्सिटी ऑन अमेरिकन’ और फिनिक्श मर्क्यूरी प्रो बॉस्केटबॉल स्टार हैं। वह खुले तौर पर घोषित समलौंगिक अश्वेत महिला हैं।

(अमेरिकी राष्ट्रपति जो)बाइडन प्रशासन ने ग्रिनर के बदले बाउट को रिहा किया है। बाउट की रिहाई इंगित करती है कि बाइडन प्रशासन के लिए ग्रिनर की रिहाई कितनी अहम थी।

ग्रिनर विमान से शुक्रवार सुबह टेक्सास राज्य के सैन एंटोनियो लॉकलैंड संयुक्त सैन्य ठिकाने पर पहुंची। उन्हें इस साल फरवरी में रूसी अधिकारियों ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news