सामान्य ज्ञान

म्यांमार का राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
04-Jan-2023 12:06 PM
म्यांमार का राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

4 जनवरी वर्ष 1948 ईसवी को म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 19वीं शताब्दी से यह देश ब्रिटेन के अधिकार में चला गया था। 19वीं शताब्दी के मध्य में इसका भारत में विलय हो गया जो उस समय ब्रिटेन का उपनिवेश था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस देश पर जापान का अधिकार हो गया किन्तु इस युद्ध में जापान की पराजय के बाद म्यांमार उसके अधिकार से निकल गया और अंतत 1948 ईसवी में इस देश को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता मिली। 

म्यांमार, ब्रह्मदेश एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक अंग्रेजी नाम म्यांमार है। इसका पुराना अंग्रेज़ी नाम बर्मा था जो यहां के सर्वाधिक मात्रा में आबाद नस्ल बर्मी के नाम पर रखा गया था। इसके उत्तर में चीन, पश्चिम में भारत, बांग्लादेश और हिन्द महासागर तथा दक्षिण तथा पूर्व की दिशा में इंडोनेशिया देश स्थित है। यह भारत और  चीन के बीच एक रोधक राज्य का भी काम करता है। इसकी राजधानी नाएप्यीडॉ और सबसे बड़ा शहर देश की पूर्व राजधानी यांगून है, जिसका पूर्व नाम रंगून था।

बर्मी भाषा में, ब्रह्मदेश को म्यनमाह  या फिऱ बामा  नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश राज के बाद इस देश को अंग्रेजी में बर्मा कहा जाने लगा। सन् 1989 मे देश की सैनिक सरकार ने पुराने अंग्रेजी नामों को बदल कर पारंपरिक बर्मी नाम कर दिया। इस तरह ब्रह्मदेश को म्यांमार और पूर्व राजधानी और सबसे बड़े रंगून को यांगून नाम दिया गया।

 ब्रह्मदेश दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफ़ल 6 लाख 78 हजार 500 वर्ग किलोमीटर है। ब्रह्मदेश विश्व का चॉलीसवां सबसे बड़ा देश है। ब्रह्मदेश की उत्तर पश्च्मिी सीमाएं भारत के मिज़ोरम, नागालॅण्ड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और बांग्लादेश के चिटगॉव प्रांत को मिलती है। उत्तर मे देश की सबसे लंबी सीमा तिब्ब्त और चीन के उनान प्रांत के साथ है। ब्रह्मदेश के दक्षिण-पूर्व मे ब्रह्मदेश लाओस ओर थाईलैंड देश है। ब्रह्मदेश की तट रेखा (1 हजार 930 किलोमिटर) देश के कुल सीमा का एक तिहाई है। बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर देश के दक्षिण पश्च्मि और दक्षिण में  पड़ते हंै। उत्तर में हेंगडुआन शान पर्वत चीन के साथ सीमा बनाते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news