सामान्य ज्ञान

फरारी
11-Jan-2023 6:20 PM
फरारी

फरारी, फर्राटा रेस में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कार मानी जाती है। फरारी की कार अपने खास डिजाइन और लाल रंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह इटली के मैरानेलो स्थित एक स्पोट्र्स कार निर्माता है। इसकी स्थापना, 1929 में (स्क्यूडेरिया फेरारी)  के रूप में एंज़ो फेरारी द्वारा की गई। वर्ष 1947 में फेरारी  एसपी के रूप में कानूनी तौर पर चलने वाले वाहनों का उत्पादन करने से पहले इस कंपनी ने चालकों को प्रायोजित किया और दौड़ में भाग लेने वाली गाडिय़ों का उत्पादन किया। अपने सम्पूर्ण इतिहास के दौरान,दौड़ प्रतियोगिता, खास करके  फ़ॉर्मूला वन  में अपनी निरंतर भागीदारी के लिए यह कंपनी प्रसिद्ध रही है जहां इसे अपार सफलता मिली।

अब फरारी के मुख्यालय इटली के मारानेलो में एक नई फैक्ट्री बन रही है और यही फॉर्मूला वन टीम का मुख्यालय भी होगा।  कंपनी इसे कार पार्क के तौर पर इस्तेमाल करती है। इसमें मैनेजमेंट, इंजीनियरों और प्रशासकों के दफ्तर बनाए जाएंगे।  फॉर्मूला वन ग्रां प्री में फरारी इकलौती टीम है, जिसने 1950 के बाद से हर रेस में हिस्सा लिया है। अपनी कार और इंजन एक ही जगह पर बनाने वाली भी वह इकलौती टीम है। कभी जर्मनी के मिषाएल शूमाखर फरारी की लाल कार की शोभा बढ़ाया करते थे। हाल के दिनों में फर्नांडो अलोन्जो ने भी इसे अच्छी पहचान दिलाई है।

 लगातार दो बार के फॉर्मूला वन चैंपियन अलोन्जो पिछले साल 2012 में भी सबसे आगे चल रहे थे। सीजन के बीच में वह जर्मनी के रेड बुल ड्राइवर सेबास्टियन फेटल से 42 अंक की बढ़त बना चुके थे, लेकिन जुलाई के बाद फेटल जीतते चले गए और आखिरी मुकाबले में फेटल ने उन्हें पछाड़ चैंपियनशिप जीत ली। पिछले दशक में जर्मनी के शूमाखर ने इसे खास तौर पर मशहूर किया। सात बार चैंपियनशिप जीतने वाले शूमाकर ने पांच बार इसी कार के साथ खिताब जीता। हालांकि उनकी दूसरी पारी फरारी के साथ नहीं थी। फॉर्मूला वन रेस शुरू होने के बाद 1950 से फरारी ने कुल 15 बार चैंपियनशिप जीती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news