सामान्य ज्ञान

लेजर किरणों से हथियार
12-Jan-2023 11:38 AM
लेजर किरणों से हथियार

जर्मन कंपनी राइनमेटाल ने लेजर किरणों से शक्तिशाली हथियार तैयार किया है। ये एक किलोमीटर दूर से स्टील की मोटी चादर को आसानी से    काट सकता है। तेज गति से उड़ते दो ड्रोन विमानों को भी यह दूर से ही गिरा सकता है। इसे बीम सुपर इम्पोजिंग तकनीक कहा जाता है।  रडार ड्रोन की गति और ऊंचाई का अंदाजा लगाता है। ऑप्टिकल सिस्टम सटीक ढंग से विमान का रूट पकड़ता है। इसके बाद शक्तिशाली लेजर किरणें बरसती हैं और हवा में ही ड्रोन तबाह हो जाता है।

 लेजर की मारक क्षमता इतनी अचूक है कि यह 50 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से गोता लगाते ड्रोन को भी निशाना बना रहा है।  लेजर एक किलोमीटर की दूरी से 15 मिलीमीटर मोटी स्टील की चादर को भी काट सकता है। लेजर सिस्टम छोटे रॉकेट और मोटार के हमलों को हवा में भेद सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news