सामान्य ज्ञान

अगाथा क्रिस्टी, ब्रिटेन की जानी मानी जासूसी उपन्यासकार थीं। उनकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में फैली।
ब्रिटेन की इस उपन्यासकार ने अपने जीवन में कुल 83 किताबें लिखी थीं और उनकी लगभग 30 करोड़ कॉपियां बिक चुकी थीं। उपन्यास के अलावा क्रिस्टी ने लघु कहानियां, ड्रामा और कविताएं भी लिखीं थीं। एक लेखिका की हैसियत से पहली बार उनकी पहचान बनी उनके उपन्यास द मिस्टीरियस अफ़ेयर ऐट स्टाइल्स से जो उन्होंने 1920 में लिखी थी। उनकी आमदनी के बारे में लोगों की राय अलग-अलग है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि 1950 के दशक में उनकी सालाना आमदनी लगभग एक लाख पाउंड थी। एक बेहतरीन उपन्यासकार होने के साथ-साथ वो एक सफल व्यवसायी भी थीं और अपने पैसे को ठीक तरह से निवेश करती थीं। उनकी मौत के बाद उनका आखिरी उपन्यास स्लीपिंग मर्डर और उनकी आत्मकथा छपी थी। 2 जनवरी 1976 को अगाथा क्रिस्टी का 85 साल की उम्र में निधन हुआ था।