कारोबार

कलिंगा में ओम मेडिटेशन सत्र
17-Jan-2023 2:31 PM
कलिंगा में ओम मेडिटेशन सत्र

रायपुर, 17 जनवरी। कलिंगा विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण विभाग ने योग विभाग, विज्ञान संकाय के सहयोग से शनिवार को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय सभागार में सभी स्टाफ के लिए ओम मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया।
ओम मंदिर शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान, रायपुर के द्वारका भाईजी और अंजना दीदी सत्र के लिए  प्रमुख वक्ता थे। कार्यक्रम की शुरूआत पारम्परिक दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर श्रीधर ने अंजना दीदी का स्वागत किया। डॉ. आशा अंभईकर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने द्वारका भाईजी का स्वागत किया।

द्वारका भाईजी ने अपने संबोधन में श्रोताओं को बताया कि लाभ का अनुभव करने के लिए 5-10 मिनट के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम ? मंत्र का अभ्यास करना चाहिए। यह तुरंत मन की शांति लाता है और लोग शांति की अनुभूति करते हैं।
अंजना दीदी ने अपने संबोधन में शिक्षकों को ? उच्चारण की शक्ति के बारे में बताया जो कि एक ब्रह्मास्त्र है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ओम सर्वशक्तिमान से मिलने का आधार है। ? इस जगत् के कल्याण का आधार है। ? ईश्वरीय प्रेम का आधार है। ओम सभी समस्याओं का समाधान लाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news