कारोबार

रायपुर, 19 जनवरी। शरद यादव पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व जे.डी.यू. अध्यक्ष के निधन से जे.डी.यू. छ.ग. के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मातामणि तिवारी के निवास स्थान गुढिय़ारी में उपस्थित होकर शोक सभा का आयोजन किया।
प्रदेश अध्यक्ष मातामणि तिवारी ने कहा कि शरद यादव के निधन से समाजवादी आन्दोलन एवं देश के लिए बड़ी क्षति है, श्री यादव हमेशा देश के आम आदमी की चिन्ता की और लम्बा संघर्ष किया जिनके योगदान को हम सब हमेशा याद रखेंगे।
श्री तिवारी ने कहा कि शरद यादव के निधन उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है श्री यादव के नेतृत्व में एक लम्बा कार्य करने का अवसर मिलाज्ज् उनके निधन पर उपस्थित जे.डी.यू. पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित किया। उपस्थित लोगों में जुगूनू खान, शैलेन्द्र साहू, संजय कौशल, मो. निजाम, दिग्विजय सिंह, अशोक सिंह, मुन्ना तिवारी, रामेश्वर चौहान, हेमन्त साहू इत्यादि ने श्रद्धांजली अर्पित किया।