ताजा खबर

देखें VIDEO'S : मन की बात सुनने पहुंचे रमन ने भूपेश को घोषणावीर कहा
29-Jan-2023 1:40 PM
देखें VIDEO'S : मन की बात सुनने पहुंचे रमन ने भूपेश को घोषणावीर कहा

सरकार का ध्यान पाटन और दुर्ग विस पर ही
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जनवरी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार को चिखली स्थित एक सामाजिक भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने कार्यक्रम में शामिल हुए।

मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात पूर्व सीएम डॉ. रमन ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात में बहुत सारी नई जानकारियां उपलब्ध हुई। खासकर मोटे अनाज मिलेट के बारे में जानकारी दी कि कैसे कोदो-कुटकी, रागी जो हमारी परंपरागत भोजन रहा है। अब धीरे-धीरे यह समाप्त हो गया। डॉ. सिंह ने कहा कि इसमें आयरन, जिंक और मिनरल्स होते हैं। कोदो-कुटकी को सेहत के हिसाब से खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थानों में मार्केटिंग के लिए चीला-रसगुल्ला बनाए जा रहे हैं। योग भी हमारी पुरानी परंपरा है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई। इसी तरह मिलेट को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मायता प्राप्त हुई है। डॉ. सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस में छत्तीसगढ़ तीन पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हुआ है।

इस दौरान पूर्व सीएम डॉ. सिंह ने भूपेश सरकार को घोषणावीर सीएम कहा। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में पाटन और दुर्ग विधानसभा पर ही सरकार का ध्यान है। डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूरा छत्तीसगढ़ का विकास रोक दिया है। भूपेश बघेल ने सिर्फ घोषणा-घोषणा किया, काम नहीं हो रहा है। राजनांदगांव भी पिछड़ापन महसूस कर रहा है।

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news