सामान्य ज्ञान

1. वह टेनिस खिलाड़ी कौन हैं, जिसने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2013 के पुरुष एकल का खिताब जीता।
(अ) एडम फिने (ब) फिल डेन्ट (स)नोवाक जोकोविक (द) इनमें से कोई नहीं
2. विश्व की वह नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी का नाम क्या है जिसने ऑस्ट्रेलियाई ओपेन टेनिस टूर्नामेंट-2013 के महिला एकल का खिताब जीता।
(अ) कैरी हैरिस (ब)विक्टोरिया अजारेंका (स) एलीसिया मोलिक (द) जेसिका मूरे
3. भारत का 64वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2013 को मनाया गया। वह राष्ट्राध्यक्ष कौन हैं, जिसे 64वें भारतीय गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि बनाया गया।
(अ) भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्यल वांग्चुक (ब) नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव (स) श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे (द) इनमें से कोई नहीं
4. वह भारतीय वैज्ञानिक जिसे भारत-चीन वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए चीन के सर्वोच्च विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(अ) डॉ. सीएनआर राव (ब)संदीप त्रिवेदी (स)आशुतोष शर्मा (द) अमिता बाविस्कर
5. कमरे में रखे हुए रेफ्रिजरेटर के दरवाजे खुले छोड़ दिए जाए तो-
(अ) कमरा रेफ्रिजरेटर के भीतर के ताप तक ठंडा हो जाएगा (ब) कमरा रेफ्रिजरेटर के अंदर से भी अधिक ताप तक ठंडा हो जाएगा (स) कमरा धीरे-धीरे गर्म हो जाएगा (द) कमरे में वायु का ताप अपरिवर्तित रहेगा
6. यदि किस धातु को खाना पकाने के बर्तन बनाने में प्रयुक्त किया जाता है तो ताप चालकता?
(अ) कम होनी चाहिए (ब) अधिक होनी चाहिए (स) विद्युत चालकता कम होनी चाहिए (द) घनत्व अधिक होना चाहिए
7. निम्नलिखित में कौन ऊष्मा का सबसे अच्छा सुचालक है?
(अ) ठंडा पानी (ब) गर्म पानी (स) समुद्र का पानी (द) आस्वित पानी
8. निम्नलिखित में से कौन से वर्ष में नाजी-सोवियत समझौता हुआ?
(अ)1938 (ब) 1939 (स) 1940 (द)1941
9. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने निम्न में से किस बात की पैरवी की?
(अ)लघु उद्योग स्थापित करने की (ब) उद्योगों के राष्ट्रीकरण की (स) विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विकास की (द)कृषि के विकास की
10. भारत में जूट की सर्वाधिक मिलें किस स्थान पर हैं?
(अ) हुगली नदी के तट पर (ब) मालदा के निकट (स) वर्धमान के समीप (द) हावड़ा के निकट
11. परमाणु बम निम्र में किस सिद्धांत पर आधारित हैं?
(अ)नाभिकीय विखण्डन पर (ब)नाभिकीय संलयन पर (स) प्राकृतिक रेडियो एक्टिवता पर (द)कृत्रिम विघटन पर
12. हमारे शरीर का संतुलन बनाए रखने वाला अंग कौन-सा है?
(अ)मस्तिष्क (ब) नेत्र (स) नासावेश्म (द) अंत:कर्ण
13. तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती है, क्योंकि?
(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है (ब) हवा में नमी कम होती है (स) तापमान ऊंचा रहता है (द) आकाश साफ नहीं होता है
14. ठोस कपूर से कपूर वाष्प बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
(अ) वाष्पीकरण (ब) हिमीकरण (स) पिघलना (द) ऊध्र्वपातन
15. मिट्टी के घड़े में पानी का ठंडा होना निर्भर करता है?
(अ) बाह्य ताप पर (ब) वायुमंडलीय आद्र्रता पर (स) वायु पर (द) उपर्युक्त सभी पर
16. प्राचीन नगर तक्षशिला निम्नलिखित में से किसके बीच स्थित था?
(अ) सिंधु व झेलम (ब) झेलम व चेनाब (स) चेनाब व रावी (द) रावी व ब्यास
17. निम्नलिखित अंग्रेजों में से कौन था, जिसने सर्वप्रथम भगवद्गीता का अंग्रेजी में अनुवाद किया था?
(अ) विलियम जोन्स (ब) चाल्र्स विल्किन्स (स) एलेक्जेंडर कनिंघम (द) जॉन मार्शल
18. निम्नलिखित प्राचीन भारतीय अभिलेखों में कौन सा एक खाद्यान्न को देश में संकटकाल में उपयोग हेतु सुरक्षित रखने के बारे में प्राचीनतम शाही आदेश है?
(अ) सोहगौरा ताम्रपत्र (ब) अशोक का रुम्मिनदेई स्तंभ लेख (स) प्रयाग प्रशस्ति (द) चंद्र का मेहरौली लौह स्तंभ लेख
19. अशोक के शिलालेखों की क्या लिपि है?
(अ) देवनागरी (ब) ब्राह्मी (स) गुरुमुखी (द) हायरोग्लाइफिप्स
20. अशोक के ब्राह्मी लिपि अभिलेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था?
(अ) जेम्स प्रिन्सेप (ब) एच.डी. संकालिया (स) एस. आर. गोयल (द) बी.एन. मिश्रा
21. ब्राह्मी लिपि को किसने स्पष्ट किया?
(अ) जॉन एफ फ्लीट (ब) जेम्स प्रिन्सेप (स) एलेक्जेंडर कनिंघम (द) जॉन मार्शल
22. प्राचीन भारत में निम्नलिखित में से कौन सी लिपि दायीं से बायीं ओर लिखी जाती है?
(अ) ब्राह्मी (ब) देवनागरी (स) शारदा (द) खरोष्ठी
23. मौर्य काल में स्थानिक क्या होता था?
(अ)वह लगान अधिकारी होता था (ब) वह 5 से 10 गांवों के समूह का प्रशासनिक अधिकारी होता था (स) वह जनपद के एक भाग अथवा जिला का अधिकारी होता था (द) वह एक गांव का प्रशासनिक अधिकारी होता था
24. श्वेत रक्त कणिकाओं का प्रमुख कार्य क्या है?
(अ)रक्त को शुद्ध करना (ब)शरीर के विभिन्न अंगो तक खाद्य सामग्री पहुंचाना (स) बाहृय रोगों से रक्षा करना (द)गैसीय विनियम करना
25. मानव शरीर में वसा का संग्रह, निम्रलिखित में कहां होता है?
(अ) एपीथिलियल में (ब) एडीपोज ऊतक में (स)एपीडर्मिस में (द) लिवर में
---
सही जवाब- 1.(स)नोवाक जोकोविक, 2.(ब)विक्टोरिया अजारेंका, 3.(अ) भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्यल वांग्चुक, 4.(अ)डॉ सीएनआर राव, 5.(स) कमरा धीरे-धीरे गर्म हो जाएगा, 6.(अ) कम होनी चाहिए, 7.(स) समुद्र का पानी, 8.(अ)1938, 9.(स)विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विकास की, 10.(अ)हुगली नदी के तट पर, 11.(अ)नाभिकीय विखंडन पर, 12.(द)अंत:कर्ण, 13.(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है, 14.(ब) हिमीकरण, 15.(ब) वायुमंडलीय आद्र्रता पर, 16.(अ) सिंधु व झेलम, 17.(ब) चाल्र्स विल्किन्स, 18.(अ) सोहगौरा ताम्रपत्र, 19. (ब) ब्राह्मी, 20.(अ) जेम्स प्रिन्सेप, 21.(ब) जेम्स प्रिन्सेप, 22.(द) खरोष्ठी, 23.(स) वह जनपद के एक भाग अथवा जिला का अधिकारी होता था, 24.(स) बाहृय रोगों से रक्षा करना, 25.(ब) एडीपोज ऊतक में।