सामान्य ज्ञान

मूंगा रेशम, रेशम की एक किस्म का नाम है। पूरी दुनिया में मूंगा रेशम उत्पादन में भारत का एकाधिकार है। भारत में असम मूंगा उत्पादन के लिए विख्यात है। यह असम की सांस्कृतिक पहचान भी है। मूंगा रेशम के कृमि के खाद्य वृक्ष सोम तथा सोलू है जो मुख्यत: असम में पाए जाते हैं।
मूगा रेशम अर्ध घरेलूकृत मल्टीवोल्टिन रेशम के कीड़े एंथ्रिया असमेन्सिस से प्राप्त एक स्वर्णिक पीले रंग का रेशम है। ये रेशम के कीड़े सोम तथा सोलू पौधों के सुगंधित पत्तों पर पोषण करते हैं। मंूगा रेशम असम का गौरव है तथा राज्य की परम्परा तथा संस्कृति का एक अखंड भाग है।
अकेले असम में ही नहीं, बल्कि मणिपुर में भी रेशमी वस्त्रों की बुनाई वहां की घरेलु परम्परा और प्रथा में शामिल रही है। यह कृषि क्षेत्र में एकमात्र नकदी फसल है जो 30 दिनों के भीतर प्रतिफल प्रदान करता है। रेशम उत्पादन महत्वपूर्ण आर्थिक क्रियाकलाप के रूप में उभरा है। यह देश के अनेकानेक भागों में लोकप्रिय होता जा रहा है क्योंकि इसकी परिपक्वन अवधि छोटी होती है।