सामान्य ज्ञान

समस्त संसार सात महाद्वीपों बंटा हुआ है। ये महाद्वीप यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका है।
महाद्वीपों के जन्म के विषय में सन् 1912 में अलफ्रेड वैगनर ने एक सिद्घांत प्रस्तुत किया। इसे कांटीनेंटल ड्रिफ्ट थ्योरी कहते हैं। इस सिद्घांत के अनुसार आज से लगभग 25 करोड़ वर्ष पहले जल में डूबी पृथ्वी से जमीन का एक विशाल टुकड़ा निकला, इसका नाम वैगनर ने पैनगीआ रखा। लगभग 6.5 करोड़ वर्ष पहले जमीन का यह टुकड़ा दो हिस्सों में टूट गया। इन दो टुकड़ों के नाम लौरेशिया और गोण्डवानालैण्ड थे। ये दोनों टुकड़े एक-दूसरे से अलग-अलग खिसकते रहे। लौरेशिया नामक टुकड़े से आज के उत्तरी अमरीका और यूरेशिया नामक द्वीपों का निर्माण हुआ।
गोण्डवानालैण्ड से दक्षिणी अमरीका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका का एक जन्म हुआ। इस प्रकार लौरेशिया और गोण्डवानालैण्ड से आज के महाद्वीप बन गए। यदि आज के इन महाद्वीपों को एक साथ जोड़ा जाए तो वे जमीन के एक विशाल टुकड़े का रूप ले सकते हैं। इससे कांटीनेंटल ड्रिफ्ट थ्योरी की सत्यता सिद्घ होती है। आधुनिकतम अनुसंधानों के अनुसार भी आज के ये महाद्वीप एक-दूसरे से अलग खिसकते जा रहे हैं।