ताजा खबर

कल आंध्र मूल के छत्तीसगढ़िया मनाएंगे उगादी
21-Mar-2023 8:28 PM
कल आंध्र मूल के छत्तीसगढ़िया मनाएंगे उगादी

रायपुर, 21 मार्च। आंध्र मूल के छत्तीसगढ़िया तेलुगूभाषी कल बुधवार को अपना नववर्ष उगादी परंपरागत उत्साह से मनाएंगे। यह पर्व नयी फसल के कटने के मौके पर मनाया जाता है।इस मौके पर सुबह घर- मंदिरों में देव आराधना के बाद नीम के फूल, नई इमली, आम और गुड़ से बनी चटनी से एक दूसरे को वितरित कर जीवन के कड़वे और मीठे अवसरों पर साथ होने का संकल्प लेंगे। यह चटनी खाने लोग अपने परिजनों और दोस्तों के यहां जाकर नव वर्ष की बधाई भी देते हैं। नये कपड़े और पकवानों के साथ बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। इस मौके पर शाम को नव पंचांग का पठन और श्रवण किया जाता है। यह नव वर्ष  शोभकृत संवत्सर के नाम से जाना जाएगा।कल शाम श्री श्री श्री शोलापुरी माता पूजा समिति,

शिवानंद नगर, बिजली ऑफिस ग्राउंड, में नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। छह बजे पंचांग श्रवणम,7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और 8 बजे से रात्रि भोज का आयोजन किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news