कारोबार

मैक रोवर रेंजर टीम पक्षी बचाओ अभियान
23-Mar-2023 1:24 PM
मैक रोवर रेंजर टीम पक्षी बचाओ अभियान

रायपुर, 23 मार्च। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर (मैक) में दिनांक 19/03/2023 को महाविद्यालय के रोवर रेंजर टीम द्वारा पक्षी बचाओ अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के चेयरमेन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी, प्राचार्य डॉ. एम. एस. मिश्रा एवं श्री सिध्दार्थ सभरवाल जी के मार्गदर्शन में किया गया।

महाविद्यालय के सभी रोवर-रेंजर सदस्यों ने बढ़-चढकर एवं पूरे उत्साह से इस अभियान में हिस्सा लिया। सभी प्राध्यापकों एवं रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं ने अपने- अपने घरो में एवं आसपास आसानी से उपलब्ध विभिन्न सामग्रियों जैसे लकड़ी, बॉक्स, प्लास्टिक बॉटल, रस्सी आदि का उपयोग कर पक्षियों के लिए बहुत सुंदर घोसले एवं घरों को बनाया, इन कृत्रिम घोसलों में प्राकृतिक वातावरण का पूरा ध्यान रखते हुए उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था की।

भीषण गर्मी में जहाँ ना सिर्फ इंसान का बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी जीवन दूभर हो जाता है, वहाँ छोटे पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना एवं उनका जीवन बचाना ही असली मानवता का कार्य है। और इसी कड़ी में यह अभियान चलाया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news