कारोबार

छग प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज ने मनाया हिन्दू नववर्ष
24-Mar-2023 3:29 PM
छग प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज ने मनाया हिन्दू नववर्ष

रायपुर, 24 मार्च। छ.ग.प्रा.अ.ब्राह्मण समाज द्वारा 22 मार्च को     चैत्र  प्रतिपदा  से  आरंभ    हिन्दू नववर्ष भारती  किरण शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन  व निशा तिवारी  प्रदेशाध्यक्ष  नारी प्रकोष्ठ  ने नेतृत्व में सत्यप्रकाश दास जिलाध्यक्ष, हेमलता शुक्ला  जिलाध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ के द्वारा  आयोजित  कार्यक्रम  में प्रथम सतर्् में भगवान परशुराम जी व मां भगवती के पूजा-अर्चना  पश्चात  करीब 151  कन्याओं  के पद  प्रक्षालन,भोजन  व  श्रंगार  सामग्री  भेट किया गया।

साथ ही नवरात्रि पर्व  में मां दुर्गा स्थापना पर समाज के बच्चों  ने बेहतरीन  सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  सभी  समाज प्रमुखों ने नववर्ष  पर अपनी बात रखी। द्वितीय  सतर्् में मुख्य अतिथि   ज्ञानेश  शर्मा  योग आयोग अध्यक्ष, अध्यक्षता दिप्ती प्रमोद दुबे,विशिष्ट अतिथि आभा शर्मा, विनय तिवारी अध्यक्ष  केन्द्रीय समिति, भारती किरण शर्मा प्रदेशाध्यक्ष  की उपस्थिति  में शिक्षा उद्यमी  समाज  के छ:लोगों को साल ,श्रीफल, मोमेंटो व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित  किया गया।
सामाजिक  समरसता  और  एकीकरण  की  बात  पर  समाज के लोगों को प्रेरित करने उनके विचार रखे  गए  501दीप जलाकर धर्म ध्वजा बंधन पूजन कर    समाज के उपस्थिति  लोंगो को भेंट  किया गया।
 


अन्य पोस्ट