ताजा खबर
शहर के 10 ओवरहेड टंकियों से 27 की शाम जलप्रदाय नहीं होगा
24-Mar-2023 6:05 PM

रायपुर, 24 मार्च। 80 एम.एल.डी. फिल्टरप्लांट के पास 1200 एम. एम. व्यास की क्षतिग्रस्त मेन राईजिंग पाईप लाईन के मरम्मत के कारण 27 की शाम जलापूर्ति नहीं होगी। इस प्लांट से भरने वाली ओव्हरहेड टैंक डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी एवं श्याम नगर से सुबह जलप्रदाय होगा। 28 मार्च को सुबह जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।