कारोबार

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय-चंद्राकर
25-Mar-2023 2:20 PM
प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय-चंद्राकर

रायपुर, 25 मार्च। छत्तीसीगढ़ के किसान हितैशी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छश्रीसगढ़ विधानसभा में घोषणा किया गया कि आगामी खरीफ सीजन में छत्तीसीगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्ंिवटल की धान खरीदी किया जावेगा। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा) छत्तीसीगढ़  शासन बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि यह भूपेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है।

इस फैसले से  गांव गरीब और किसानो में एक बार फिर खुशहाली का माहौल है। पहले लोग खेती को नुकसान का काम समझते थे। कृषि के प्रति लोगो की रूचि खत्म हो गई थी। जब से भूपेश सरकार द्वारा प्रति क्ंिवटल राशि रूपये 2500 पर धान की खरीदी किया जा रहा है तब से खेती - किसानी लाभ का व्यवसाय बन गया है। अब अनाज के उत्पादन में छत्तीसीगढ़ आत्मनिर्भर राज्य की श्रेणी में खड़ा है।

खरीफ सीजन 2019-20 में 83-94 लाख मेट्रिक टन खरीफ 2020-21 में 92-02 लाख मेट्रिक टन एवं 2021-22 में 97-98 लाख मेट्रिक टन तथा खरीफ सीजन 2022-23 में 107-53 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी कर छत्तीसीगढ़ सरकार हर साल नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

छत्तीसीगढ़ में हर साल किसानों की संख्या खेती के रकबे उपार्जन केन्द्रों की संख्या में लगातार वृद्वि हो रही है। आजादी के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में फसलों एवं वनोपजो का समर्थन मूल्य पर खरीदी से लोगों को वाजिब मूल्य मिला है। छश्रीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। विकास के नये रास्ते खुले है। न्याय खुशहाली तथा समृद्वि के साथ छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
 


अन्य पोस्ट