ताजा खबर

रायपुर, 25 मार्च। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म करने का षड्यंत्र रचा हैं। सदन से लेकर सड़क तक राहुल गांधी देश की जनता का आवाज उठाते हैं। हर वर्ग के साथ न्याय की बात करते हैं जो मोदी सरकार की असफलताओं को आईना दिखाते हैं और यही बात मोदी सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को 303 सांसद दिए हैं जो देश हित में बात करेंगे लेकिन दुर्भाग्य की बात है यह 303 सांसद मिलकर देश की जनता की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिए और उनके सदस्यता समाप्त करा कर उन्हें चुप कराने का षड्यंत्र रचे हैं लेकिन वह असफल रहेंगे। राहुल गांधी जननेता है जो संसद से लेकर सड़क तक किसानों, नौजवानों, महिलाओं की हक की बात करते है, देश की ख़स्ता हालात और बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था और मोदी सरकार की असफल योजनाओं पर जनता की आवाज उठाते हैं और उठाते रहेंगे।