ताजा खबर

मुंबई : महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
25-Mar-2023 9:48 PM
मुंबई : महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

मुंबई, 25 मार्च। मध्य मुंबई के भोईवाड़ा इलाके में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों समेत छह लोगों पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को पीड़िता शिकायत लेकर भोईवाड़ा थाने पहुंची।

पुलिस थाने में की गयी शिकायत के अनुसार नवंबर 2001 और मई 2022 के बीच पीड़ित महिला को उसके पति, ससुराल वालों और उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा कथित तौर पर परेशान किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी सास ने उस पर काला जादू करने की कोशिश की।

पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news