कारोबार

भारतीय जैन संघटना द्वारा हैप्पी फैमिली हैप्पी होम कार्यशाला
30-Mar-2023 3:37 PM
भारतीय जैन संघटना द्वारा हैप्पी फैमिली हैप्पी होम कार्यशाला

रायपुर, 30 मार्च। आजकल का जो समय है उसमे बहुत से बदलाव आ गए है लडक़े और लड़कियां मुख्यत: सभी हाईली एजुकेटेड हो रहे है उनकी सोच ,व्यवहार व एडजस्टमेंट आदि बहुत से पहलू के मायने बदल गए है इनमे उनका दोष नही है फिल्म , टीवी,सोशल मीडिया और वातावरण बदलाव का मुख्य कारण है।

इन्ही सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जैन संघटना रिसर्च बेस्ड एक कार्यशाला करवाता है हैप्पी फैमिली हैप्पी होम। किसी के वैवाहिक जीवन में खुशियां भर देना बहुत ही पुण्य का काम है। खुशियां तो बहाना है इसके बहाने समाज संस्कार को जीवित रखना है बीजेएस का एक अभिनव प्रयास है हैप्पी फैमिली हैप्पी होम कार्यक्रम।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति एवम भारतीय जैन संघटना रायपुर के सयुक्त तत्वाधान में।  हैप्पी फैमिली हैप्पी होम का आयोजन 30/03/2023 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा जिसे भारतीय जैन संगठना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवम मास्टर ट्रेनर संजय सिंघी जी ले रहे है।

कार्यक्रम में सुखी परिवार प्रगति का आधार विवाह क्यों एवं पंचतत्व एक दूसरे को जाने रिश्तो की सराहना वर्तमान आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी समाज में नव दंपतियों को नई दिशा प्रदान कर उन्हें सुखी जीवन व्यतीत करने वाली का संदेश देने वाली इस अभूतपूर्व कार्यशाला का आयोजन सुखद सामाजिक जीवन जीने की कला हेतु किया जा रहा है कार्यक्रम के आयोजन में वे दंपत्ति भाग ले सकते हैं जिनकी शादी को 10 साल से कम हुआ है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news