सामान्य ज्ञान
उदगमंडलम
30-Mar-2023 5:26 PM

उदगमंडलम के पहले उटकमंड के नाम से भी जाना जाता था, जिसे ज्यादा प्रचलित रूप में ऊटी कहा जाता है। यह एक नगर है और नीलगिरी जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यह नगर नीलगिरी की पहाडिय़ों पर बसा हुआ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 2300 मीटर की है। यह नगर तमिलनाडु राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस नगर के चारों ओर अनेक चोटियां हैं, जिनमें तमिलनाडु का सबसे ऊंचा क्ष्ेात्र डोडाबेट्टïा भी शामिल है।
इस नगर को अंग्रेजों ने 1821 में बसाया था। इस स्थान का इस्तेमाल भारत के स्वतंत्र होने तक मद्रास प्रेसीडेंसी के ग्रीष्मकालीन सरकारी मुख्यालय के रूप में किया जाता था। प्राथमिक तौर पर यह नगर एक पर्यटक स्थल है, लेकिन यहां चाय प्रसंस्करण, वस्त्र उद्योग और विद्यालय भी हैं।