ताजा खबर
सीनियर सिटीजन्स : एजीएम में होगा 80 प्लस का सम्मान
31-Mar-2023 8:14 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 मार्च। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम की वार्षिक आमसभा 5 अप्रैल को वृन्दावन हाल मे सुबह 10 बजे होगी। इसमें 80 साल की आयु पूरा कर चुके सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। दिवंगत साथियों को श्रद्धान्जलि भी दी जाएगी।
आमसभा के प्रारंभ में सदस्यों का पंजीयन होगा। फिर राष्ट्रगीत से आमसभा शुरू होगी। सचिव का भाषण एवं प्रतिवेदन होगा। कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक लेखा जोखा एवं 2023-2024 के लिए अनुमानित बजट पेश करेंगे। द्वितीय सत्र में सदस्यों के सुझाव एवं बजट पर चर्चा होगी। सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सचिव प्रकाश सुरावधनीवार ने ये जानकारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे