राष्ट्रीय

मुंबई में करंट से नाबालिग की मौत
03-Jun-2023 1:18 PM
मुंबई में करंट से नाबालिग की मौत

 मुंबई, 3 जून | बीएमसी आपदा नियंत्रण ने शनिवार को बताया कि बिजली के खंभे के संपर्क में आने से छह साल की एक बच्ची करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। एक अन्य लड़का घायल हो गया। सांताक्रुज ईस्ट के वकोला में चैतन्य कॉलोनी में आधी रात से ठीक पहले हुई इस घटना की सूचना शनिवार सुबह मिली और बचाव दलों को भेजा गया।


घटना में लड़की तहरीन परवीन इफ्तिखार गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बीएमसी के वी.एन. देसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पांच वर्षीय लड़का तनीश पीए शिंदे घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बिजली के खंभे से करंट कैसे गुजरा, इसका कारण स्पष्ट नहीं है और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news