ताजा खबर
उरला के दो बच्चों की डूबने से मौत
08-Jun-2023 7:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जून। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र उरला के लटर्रा तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे सगे भाई है। पुलिस ने दोनों की लाश को तालाब से बरामद कर लिया है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर बच्चों की मौत से घर में मातम पसर गया है। उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान आयुष यादव 6 साल और आदर्श यादव 4 साल के रूप में हुई है। आज सुबह लगभग 7-8 बजे से दोनों बच्चे घर में नहीं थे। परिजन आसपास में तलाश कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास उनके घर के पास तालाब में बच्चों की लाश को बरामद किया गया। दोनों बच्चे सगे भाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे