ताजा खबर

काष्ठस्तंभ स्थापना महोत्सव आज
10-Jun-2023 12:44 PM
काष्ठस्तंभ स्थापना महोत्सव आज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 10 जून।
दुर्ग जिले के धमधा में छै आगर छै कोरी तरिया को पुनर्जीवित करने की दिशा में पहल करते हुए काष्ठस्तंभ स्थापना महोत्सव आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। शोभायात्रा दोपहर 2 बजे से पंडित्वा तालाब से बस स्टैंड, ढीमर चौक, हटरीबाजार होते हुए महामाया मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में काष्ठस्तंभ की पूजा-अर्चना के बाद 6 तालाबों में सूर्यास्त के पहले स्थापना की जाएगी। छह तालाबों में लोकईया तालाब, हाथी बुढ़ान, तेली डबरी, घोड़ा बुढ़ान, भानपुर बनफरा, बनफरा का पैठू है। 

छै आगर छै कोरी तरिया (126 तालाब) धमधा के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। इसे पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत 40 साल पहले विलुप्त हो चुके 6 तालाबों को पुनर्जीवित किया गया है। खुदाई के अब उसमें प्राचीन पद्धति के अनुरूप सरई लकड़ी का काष्ठस्तंभ स्थापित किया जा रहा है। इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की गई है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news