ताजा खबर

10 बरस से गायों को रेडियम बेल्ट पहनाकर हादसे से बचा रहे कोरिया के अनुराग
12-Jun-2023 4:21 PM
10 बरस से गायों को रेडियम बेल्ट पहनाकर हादसे से बचा रहे कोरिया के अनुराग

   गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज   

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 12 जून।
  रायपुर के श्री महावीर गौशाला प्रांगण में गौ सेवकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया था, जहां अनुराग दुबे ने कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व किया था। इसी तारतम्य में गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ हेड के द्वारा अनुराग दुबे को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के सम्मान से सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि अनुराग दुबे लगभग 10 वर्षों से गौमाता को रेडियम बेल्ट पहना कर दुर्घटना से बचाने का कार्य करते हैं।  रेडियम  लगाने से गौ वशों को एक्सीडेंट से बचाव होता और लोगों की भी जान बचती है।

 गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड टीम की छत्तीसगढ़ हेड ने बताया कि यह पहला ऐसा रिकॉर्ड दिया जा रहा है, जिसमें कोई व्यक्ति गोवंश को रेडियम बैंड पहनाकर उनको दुर्घटना से बचाने का कार्य करता है।

अनुराग दुबे ने कहा कि लगातार अपनी टीम के साथ कई वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं उन्हें मालूम भी नहीं था कि उनका किया हुआ कार्य का उन्हें आज इतना बड़ा सम्मान मिलेगा। उन्होंने सम्मान प्राप्त होने के बाद कहां कि यह सम्मान पूरी गौ रक्षा वाहिनी के सदस्यों का सम्मान है।

सम्मान के दौरान कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री पटेल, वरिष्ठ गौ सेवक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गौ सेवक, मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट