कारोबार
बैंक ऑफ महाराष्ट्र को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिया कीर्ति पुरस्कार
22-Sep-2023 1:55 PM

पुणे, 22 सितंबर। बैंक ऑफ महाराष्ट्र देश के सार्वजनिक क्षेत्र का एक अग्रणी बैंक है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा हिन्दी के श्रेष्ठ कार्य के लिए राजभाषा का सर्वोच्च सम्मान कीर्ति पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस वर्ष बैंक को दो श्रेणियों यथा श्रेष्ठ गृह पत्रिका और श्रेष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन के अंतर्गत यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। 14 सितंबर, 2023 को पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित भव्य हिंदी दिवस समारोह के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र को उक्त पुरस्कार प्रदान किए गए।