कारोबार

रायपुर, 23 सितंबर। न्यू शांति नगर स्थित इंडियन बैंक अंचल कार्यालय रायपुर द्वारा हिंदी पखवाड़ा दिवस का भव्य आयोजन दिनांक 14 सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में मुख्य उद्देश्य देश का गौरव बढ़ाये हिंदी अपनाने पर जोड़ दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य मंडल अधिकारी राजेश सरन, उप मंडल प्रबंधक श्री हर प्रसन्ना त्रिपाठी मुख्य अधिकारी श्री बी के माघी, चीफ मैनेजर श्री प्रियदर्शन मिश्रा एवं मुख्य प्रबंधक मंजू श्री नायक की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आज भव्य तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में बैंक के प्रतियोगियों ने भाग लिया कार्यक्रम में सभी ब्रांचो में हिंदी में कार्य करने पर जोर दिया गया। जिसमे प्रतियोगियों को आकर्षक शीर्षक प्रदान किया गया उक्त शीर्षक के माध्यम से प्रतियोगियों ने अपने विचार व्यक्त किये।