कारोबार

रायपुर 25 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायपुर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कोरोना काल में हिन्द इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल, आर.डी.ए. प्लाट, संजय नगर रायपुर के शिक्षकों द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हे प्रशस्त्रि-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर प्रमुख रूप से श्री जयंती भाई पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष, रायपुर ,श्री मिर्जा एजाज बेग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भा.ज.पा., श्री नासिर खान जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री शेख आरिफ, मंडल अध्यक्ष भा.ज.पा. पुरानी बस्ती मंडल उपस्थित थे। श्री जयंती भाई पटेल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए सिद्धांतों को अपना कर ही विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं।
ह्यह्यउनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता सर्वप्रथम उन्होंने की। श्री मिर्जा एजाज बेग ने भी विस्तारपूर्वक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के योगदान और उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री अब्बास अली, गामा भाई, मो. कासम, हज्जन रेहाना बेगम, अध्यक्ष हिन्द इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल, प्राचार्या रूही नाज़ विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर शाला की शिक्षिकाऐं अफसाना, गुलनाज़, जासमीन, रूकसाना, हुमैरा, भारती साहू, रंजना सिंह, गुलअफ्शा, नकीबा, गौसिया, नाज़, रूही नाज़, मनीषा ध्रुव, नुजहत, शाबाना, सांध्या कुलकर्णी, समीना, फिरदौस आदि को प्रशस्त्रि-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।